Powered By Blogger

Thursday 13 November 2014

भारत का बंटवारा स्वीकार करके दुनिया में आतंकवाद के जनक पाकिस्तान नामक दानव को अस्तित्व में लानेवाले और कश्मीर समस्या को नासूर बनानेवाले नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता कैसे हो सकते हैं ?

आजादी के उपरांत प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को आधुनिक भारत का निर्माता बताना कहां तक सही है ?क्या हमें इस बात का जवाब नहीं मिलना चाहिय कि भारत का बंटवारा करने के लिए जिन्ना के साथ -2 नेहरू भी बराबर के दोषी क्यों नहीं थे ? देश को आज़ादी के साथ बंटवारे का गहरा जख्म देने के जिम्मेदार लोग आधुनिक भारत के निर्माता कैसे हो सकते हैं ? पंजाब और बंगाल की बर्बादी के लिए क्या हम नेहरू को दोषी ठहरा सकते हैं ? क्या 1947 को  टूटने से नहीं बचाया जा सकता था अगर यह आवश्यक हो गया था तो पाकिस्तान का एक छोर पश्चिम और दूसरा छोर पूर्व में बनाने के पीछे बंटवारे में लगे नेताओं की किस सोच का परिणाम था ? क्या यह पंजाबियों और बंगालियों को विभाजित करके आज़ाद भारत में कमज़ोर बनाने की सोची -समझी रणनीति का हिस्सा नहीं माना जा सकता ? बंटवारे के उपरांत भी पंजाब को तीन टुकड़ों में बाँटना और उत्तरप्रदेश जैसे विशाल भूभाग और आबादी वाले राज्य को एकजुट बनाये रखने के पीछे नेहरू और कांग्रेस की कौनसी रणनीति थी ? पंजाब को पूरी तरह से बर्बाद करने के बाद भी नेहरू के बाद उनकी सपुत्री इन्द्रा गांधी और कांग्रेस ने पंजाब के एक ही माँ की 2 संतानो -हिन्दू -सिखों को एक दूसरे के खिलाफ शत्रु बनाकर खड़ा करने की कोई कोर -कसर बाकि नहीं छोड़ी। क्या यह नेहरू का पंजाबियों के प्रति कौन सा स्नेहपूर्ण रवैय्या था, जिसे उनकी मौत के बाद भी उनकी सपुत्री और उनकी प्यारी पार्टी कांग्रेस ने भी नहीं छोड़ा ?पार्टिशन के दौरान लगी साम्प्रदायिक आग ने लगभग 10 लाख अभागे हिन्दू -मुस्लिमों की जिंदगी को लील लिया था और करोड़ों लोगों को देश की अपना घर -बाहर छोड़ कर अपने ही देश में शरणार्थी बनकर आजादी की कीमत चुकाने को विवश कर देने वाले आदरणीय जवाहर लाल नेहरू और कांग्रेस कैसे आधुनिक भारत की निर्माता है? इस बात का जवाब क्या सोनिया गांधी और उनके सपुत्र राहुल गांधी या उनकी चारण मण्डली के पास है ?क्या कश्मीर के एक तिहाई भाग पर पाकिस्तान के अधिपत्य में 1948 में चले जाने और बाकी बचे कश्मीर को आज तक नासूर बनाने के लिए पंडित नेहरू की वैज्ञानिक सोच और नीतियों का परिणाम नहीं है ? सन 1962 में चीन के हाथों भारत को बुरी तरह से लहूलुहान करवाने और तिब्बत जैसे एक बड़े भूभाग पर चीन के अधिपत्य को स्वीकार करनेवाले नेहरू किस तरह से आधुनिक भारत के निर्माता हैं ,इसका जवाब कौन देगा ? भारत के एक तिहाई भूभाग पर पाकिस्तान रूपी इस्लामिक देश जो आतंकवाद का जनक है और पूरी दुनिया के लिए खतरा बन चूका है ,ऐसे दानव को अस्तित्व में लानेवाले लोग चाहे वो नेहरू हो ,जिन्ना हो, अँगरेज़ हों या फिर देश को आज़ादी दिलाने का दम्भ भरनेवाली कांग्रेस न तो भारत के न ही दुनिया के और न ही मानवता के हितैषी हो सकते हैं ?